Maharajganj

इंटरनेट प्लेटफार्म पर अमर्यादित कमेंट से विभाग के तेवर तल्ख,शिक्षिका निलम्बित,निरीक्षण में बर्तन क्रय न करने पर प्रभारी शिक्षको से स्पष्टीकरण तलब

 


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो: - बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता ने परतावल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कुसुमा पर तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापिका वंदना त्रिपाठी को ह्वाट्सग्रुप पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर निलंबित कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी परतावल मुसाफिर सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आख्या देकर बताया था कि आरोपित प्रधानाध्यापिका ने ब्लॉक एक के ग्रुप पर विभागीय आदेश की अवहेलना से संबंधित पोस्ट किया है। जिसके बाद बीएसए ने दायित्वों का निर्वहन नहीं करने, अधिकारियों व विभागीय आदेशों की अवहेलना आदि के आरोप में निलंबित कर दिया है। 
  इसके अलावा बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को कई विद्यालयों का निरीक्षण किया तो कहीं आधा अधूरा बर्तन मिला तो कहीं वह भी नहीं मिला। कई स्कूलों में खेल का सामान नहीं खरीदा गया। इसपर बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर निलम्बित  व अन्य कार्रवाई की जाएगी। वहीं एक शिक्षिका द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर गलत पोस्ट करने पर उसे निलम्बित कर दिया है। बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय जंगल फरजंदअली का निरीक्षण किया। यहां बर्तन व खेल का सामान नहीं खरीदा गया था। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय जंगल फरजंद अली पर खेल का सामान नहीं खरीदा गया था। यहां वर्ष 2024-24 में खरीदे गए खेल सामग्री सुरक्षित नहीं मिले। जिसपर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय रुधौली भावचाक में प्रधानाध्यापक मेवालाल गैर हाजिर मिले। खेल का सामान व बर्तन नहीं मिला। इसपर प्रधानाध्यापक का वेतन बाधित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कम्पोजिट विद्यालय रूधौली भावचाक में खेल सामग्री व बर्तन सामग्री की रसीद प्रधानाध्यापिका नहीं दिखा सकीं। जिसके लिए प्रधानाध्यापिका नीमिषा सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्राथमिक विद्यालय रुद्रापुर के निरीक्षण में बर्तन कम संख्या में पाया गया जिसपर प्रधानाध्यापिका शिखा वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर में बर्तन नहीं मिला। जिसपर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें : Maharajganj news : वन विभाग की छापेमारी में अवैध सागौन की लकड़ी जब्त, आरोपी फरार